अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज नमनवीर बराड़ ने की आत्महत्या

मोहाली में गोली मारकर खुद की जीवनलीला समाप्त की मोहाली। भारत के निशानेबाज 28 वर्षीय नमनवीर सिंह बराड़ ने सोमवार सुबह यहां सेक्टर 71 स्थित अपने घर में कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ट्रैप निशानेबाज बराड़ इस साल मार्च में दिल्ली निशानेबाजी विश्वकप के न्यूनतम योग्यता स्कोर (एमक्यूएस) वर्ग में चौथे स्थान पर रहे थे।  वर्ष 2015 में उन्होंने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के डबल-ट्रैप शूटिंग इवेंट में क.......

पहलवान सुशील से जुड़ा केस सत्र न्यायालय को सौंपा

नयी दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम हत्याकांड का मामला आगे की सुनवाई के लिए सत्र न्यायालय को सौंप दिया गया है। ओलम्पिक पदक विजेता पलवान सुशील कुमार इस मामले में आरोपी हैं। सोमवार को चीफ मेट्रोपाॅलिटन मजिस्ट्रेट सतवीर सिंह लांबा की अदालत ने सुशील और अन्य के खिलाफ हत्या, अपहरण, साजिश के आरोपों के तहत दाखिल आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के बाद केस सत्र न्यायालय को सौंपा।  इससे पहले सुशील और अन्य आरोपियों को वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिये अदालत के समक्ष.......

श्रीशंकर के कोच को किया बर्खास्त

टोक्यो ओलम्पिक में खराब प्रदर्शन के बाद एएफआई का निर्णय खेलपथ संवाद जयपुर। टोक्यो ओलम्पिक में लम्बी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर के खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने उनके कोच एस. मुरली को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि मुरली कोच के साथ-साथ शंकर के पिता भी हैं। इस मामले में एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा, 'हम उसके कोचिंग कार्यक्रम से खुश नहीं हैं, पहली कार्रवाई हो चुकी है और हमने उसका कोच बदल दिया है।'.......

भाला फेंक के मुख्य कोच उवे हॉन हटाए गए

एएफआई ने कहा- प्रदर्शन से खुश नहीं थे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक 2020 खत्म हो चुका है। भारत के लिहाज से इस बार का ओलम्पिक बेहद खास रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार रिकॉर्ड सात पदक जीते जिसमें आखिरी दिन नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज की सफलता के पीछे उनके कोच उवे हॉन का बड़ा योगदान था। हालांकि ओलम्पिक की समाप्ति के बाद भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने नीरज के कोच उवे हॉन से नाता तोड़ लिया है।&nb.......

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी शिविर के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने रविवार को सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया है। इन खिलाड़ियों में टोक्यो ओलम्पिक में चौथे स्थान पर रहने वाली राष्ट्रीय टीम की सदस्य भी शामिल हैं। बता दें कि यह शिविर सोमवार से शुरू होने वाला है। इन 25 सम्भावित खिलाड़ियों में गगनदीप कौर, मारियाना कुजूर, सुमन देवी थौडाम और महिमा चौधरी शामिल हैं, जिन्हें जूनियर से सीनियर कोर ग्रुप में लाया गया है। वहीं, अनुभवी खिला.......

एम्मा ग्रैंडस्लैम के इतिहास में फाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर

यूएस ओपन में दो अनजान महिला खिलाड़ियों ने बनाई पहचान न्यूयार्क। ब्रिटेन की 18 वर्षीय एम्मा रादुकानू टेनिस इतिहास में किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर (महिला व पुरुष) खिलाड़ी बन गईं। पहली बार यूएस ओपन में खेल रहीं दुनिया की 150वें नंबर की खिलाड़ी एम्मा ने ग्रीस की दुनिया की 18वें नंबर की मारिया सकारी को 84 मिनट में 6-1, 6-4 से बाहर का रास्ता दिखा दिया। एम्मा ने अपने कॅरिअर में पहली बार लगातार दो मुकाबलों में .......

पहलवान विनेश फोगाट की कोहनी की हुई सफल सर्जरी

मैं कितनी भी बार गिरूं फिर भी उठूंगी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पियन पहलवान विनेश फोगाट की कोहनी की सफल सर्जरी हुई, यही वजह है कि उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप के ट्रायल मैच से अपना नाम बाहर लेने का फैसला किया था। हरियाणा की 27 वर्षीय पहलवान ने 31 अगस्त को अपने शुरुआती मुकाबले में भाग लेने के बाद विश्व चैम्पियनशिप के ट्रायल से नाम वापस ले लिया था। उस वक्त उन्होंने इसका कारण चक्कर आना बताया था। विनेश ने कहा था, मुझे नहीं पता कि मे.......

ओलम्पिक खिलाड़ियों की तरह ही पैरा एथलीट्स से भी मिलेंगे पीएम मोदी

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो में आयोजित पैरालम्पिक खेलों का समापन हो गया है। 12 दिन के इस टूर्नामेंट में दुनिया भर से 4000 से अधिक पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत की तरफ से इस बार रिकॉर्ड 54 एथलीट्स ने इन खेलों में हिस्सा लिया था। भारत के लिए इस बार के पैरा खेल बेहद यादगार साबित हुए। भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार पदकों की संख्या में न सिर्फ बढ़ोत्तरी की बल्कि कई रिकॉर्ड भी बनाए। आखिरी दिन भारत न.......

पैरालम्पिक ‘सामंजस्यपूर्ण सुर-ताल’, रंगारंग समापन

टोक्यो। जापान की राजधानी को ओलम्पिक खेलों की मेजबानी मिलने के लगभग 8 साल बाद टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। जापान को 2013 में मेजबानी मिली थी। पैरालम्पिक खेलों का समापन जापान के सम्राट नारुहितो के भाई क्राउन प्रिंस अकिशिनो की उपस्थिति में नेशनल स्टेडियम में रंगों से भरे, सर्कस जैसे समारोह के साथ हुआ।  13-दिनों के इस आयाेजन के समापन समारोह का शीर्षक ‘सामंजस्यपूर्ण सुर-ताल’ था और इसमें सक्ष.......

प्रवीण कुमार ने लगाई चांदी सी ऊंची छलांग

टोक्यो। भारत के प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को यहां टोक्यो पैरालम्पिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी-64 स्पर्धा का रजत पदक जीता। 18 साल के प्रवीण ने पैरालम्पिक में पदार्पण करते हुए 2.07 मीटर की कूद से एशियाई रिकार्ड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वह ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम एडवर्ड्स के पीछे रहे, जिन्होंने 2.10 मीटर की कूद से सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।  प्रवीण कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन के बाद कहा, ‘मैं बयां.......